Monday, April 15, 2019

मायावती 2 और योगी 3 दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे, आयोग ने लगाई रोक

नई दिल्ली. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने कहा कि मायावती 2 दिन और योगी 3 दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे। यह आदेश मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होगा।

पिछले दिनों देवबंद में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली में मायावती ने कहा था कि मुस्लिम मतदाताओं को भावनाओं में बहकर अपने वोट बंटने नहीं देना है। वहीं, योगी ने बजरंग बली और अली का जिक्र करके मायावती पर निशाना साधा था। इन्‍हीं बयानबाजियों को आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

शीर्ष अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग से पूछा था कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई। इस पर आयोग की ओर से कहा गया कि वह नफरत फैलाने वाले भाषणों और सांप्रदायिक बयानबाजियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में ‘शक्तिहीन' है। इस शीर्ष अदालत ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग की शक्तियों का परीक्षण करेगा क्‍योंकि चुनाव आयोग भी एक संवैधानिक निकाय है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह मंगलवार को कोर्ट में मौजूद रहें। अब इस मामले मंगलवार को सुनवाई होगी। 

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है। चौथे स्थान के लिए अंबाती रायडू को नहीं चुना गया। टीम में चौंकाने वाला नाम विजय शंकर का रहा। टीम इंडिया में चौथे नंबर के लिए अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच होड़ थी। चयन समिति ने रायडू पर शंकर को तरजीह दी। हालांकि, शंकर के पास सिर्फ नौ वनडे खेलने का ही अनुभव है, जबकि रायडू 55 वनडे खेल चुके हैं।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, "कई सिचुएशन हो सकती हैं जहां आपको ऑलराउंडर की जरूरत पड़े। इसलिए जडेजा टीम के लिए जरूरी हैं। वो टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हमने रायडू को कुछ चांस दिए, लेकिन विजय शंकर कुछ मौकों पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं, वे एक अच्छे फील्डर हैं।"

'चौथे नंबर पर जाधव या कार्तिक खेल सकते हैं'
मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "टीम में देखिए तो हमारे पास सात गेंदबाजों के लिए तैयारी की है। केदार जाधव या दिनेश कार्तिक में से कोई चौथे नंबर पर खेल सकता है। पिछले एक महीने में हमें टीम के लिए काफी दुविधा हुई, लेकिन बेहतर विकेटकीपिंग की वजह से कार्तिक को टीम में मौका दिया जा रहा है। केएल राहुल हमारे लिए रिजर्व ओपनर के तौर पर रहेंगे। टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से उनका प्रयोग करेगा।"

'आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर नहीं हुआ चयन'
उन्होंने कहा, "आईपीएल फॉर्म का सेलेक्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। युवा खिलाड़ी आईपीएल में काफी अच्छा खेल रहे हैं। शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल भी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन सेलेक्शन के लिए आईपीएल आधार नहीं है। पंत के पास काफी टैलेंट है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस लिस्ट में शामिल नहीं पाए। कई मौकों पर दिनेश कार्तिक को मैच खत्म करते देखा गया है।"

No comments:

Post a Comment

مخضرما في صناعة الإعلام، وقد أصدر أكثر من كتاب يتضمن

وقد عَمَد كافيت إلى محاورة ضيوفه والانخراط في نقاشات صريحة معهم، بطئيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزيارة مست...