खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग का 35वां मुकाबला शुक्रवार को ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम यदि इस मैच में कोलकाता को हराने में सफल रही तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। यदि कोलकाता ने उसको हरा दिया तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। पहली बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। तब कोलकाता ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था।
ईडन पर बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता का सक्सेस रेट 67%
बेंगलुरु और कोलकाता दोनों ही 8-8 मैच खेल चुके हैं। कोलकाता 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है। उसको अपने पिछले 3 मैच में हार झेलनी पड़ी है। वहीं, बेंगलुरु 8 में से 7 मैच हारकर सबसे निचले पायदान पर है। आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं। इनमें से कोलकाता ने 15 और बेंगलुरु ने 9 जीते हैं।
दोनों ने ईडन गार्डन्स पर अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से कोलकाता ने 6 और बेंगलुरु ने 3 जीते हैं। बेंगलुरु ने इस मैदान पर आखिरी बार कोलकाता को 16 मई 2016 को हराया था। उसके बाद से ईडन गार्डन्स में दोनों ने 2 मैच खेले। दोनों में कोलकाता की टीम जीत हासिल करने में सफल रही।
3 साल से कोलकाता को हरा नहीं पाई है बेंगलुरु
ओवरऑल आईपीएल की बात करें तो बेंगलुरु 2016 के बाद से कोलकाता के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। 16 मई 2016 के बाद से बेंगलुरु और कोलकाता के बीच 5 मैच हुए। दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता इन सभी में जीत हासिल करने में सफल रही है।
रसेल की गैरमौजूदगी में बढ़ेगी कार्तिक-उथप्पा की जिम्मेदारी
आंद्रे रसेल कोलकाता के टॉप स्कोरर हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान कंधे पर गेंद लग गई थी। उन्हें दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान भी इसी कंधे में चोट लगी थी। उनकी चोट और खेलने को लेकर स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। रसेल की गैरमौजूदगी में कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन और नीतीश राणा को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी 6 में से कम से कम 4 मैच जीतने होंगे। इनमें से 3 ईडन गार्डन्स पर होने हैं। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम एक इकाई के रूप में अच्छा नहीं खेल पाई।
बेंगलुरु को उसके तेज गेंदबाजों ने निराश किया है। नवदीप सैनी जरूर प्रभावी प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं, लेकिन उमेश यादव फ्लाप रहे हैं। कोलकाता की तेज गेंदबाजी भी औसत ही रही है। ईडन की पिच पर उसके स्पिनर भी खास कमाल नहीं कर पाए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोईन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पल्लीकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिच क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी, डेल स्टेन।
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितिश राणा, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज।
Friday, April 19, 2019
Monday, April 15, 2019
मायावती 2 और योगी 3 दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे, आयोग ने लगाई रोक
नई दिल्ली. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने कहा कि मायावती 2 दिन और योगी 3 दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे। यह आदेश मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होगा।
पिछले दिनों देवबंद में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली में मायावती ने कहा था कि मुस्लिम मतदाताओं को भावनाओं में बहकर अपने वोट बंटने नहीं देना है। वहीं, योगी ने बजरंग बली और अली का जिक्र करके मायावती पर निशाना साधा था। इन्हीं बयानबाजियों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
शीर्ष अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग से पूछा था कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई। इस पर आयोग की ओर से कहा गया कि वह नफरत फैलाने वाले भाषणों और सांप्रदायिक बयानबाजियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में ‘शक्तिहीन' है। इस शीर्ष अदालत ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग की शक्तियों का परीक्षण करेगा क्योंकि चुनाव आयोग भी एक संवैधानिक निकाय है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह मंगलवार को कोर्ट में मौजूद रहें। अब इस मामले मंगलवार को सुनवाई होगी।
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है। चौथे स्थान के लिए अंबाती रायडू को नहीं चुना गया। टीम में चौंकाने वाला नाम विजय शंकर का रहा। टीम इंडिया में चौथे नंबर के लिए अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच होड़ थी। चयन समिति ने रायडू पर शंकर को तरजीह दी। हालांकि, शंकर के पास सिर्फ नौ वनडे खेलने का ही अनुभव है, जबकि रायडू 55 वनडे खेल चुके हैं।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, "कई सिचुएशन हो सकती हैं जहां आपको ऑलराउंडर की जरूरत पड़े। इसलिए जडेजा टीम के लिए जरूरी हैं। वो टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हमने रायडू को कुछ चांस दिए, लेकिन विजय शंकर कुछ मौकों पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं, वे एक अच्छे फील्डर हैं।"
'चौथे नंबर पर जाधव या कार्तिक खेल सकते हैं'
मुख्य चयनकर्ता ने कहा, "टीम में देखिए तो हमारे पास सात गेंदबाजों के लिए तैयारी की है। केदार जाधव या दिनेश कार्तिक में से कोई चौथे नंबर पर खेल सकता है। पिछले एक महीने में हमें टीम के लिए काफी दुविधा हुई, लेकिन बेहतर विकेटकीपिंग की वजह से कार्तिक को टीम में मौका दिया जा रहा है। केएल राहुल हमारे लिए रिजर्व ओपनर के तौर पर रहेंगे। टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से उनका प्रयोग करेगा।"
'आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर नहीं हुआ चयन'
उन्होंने कहा, "आईपीएल फॉर्म का सेलेक्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। युवा खिलाड़ी आईपीएल में काफी अच्छा खेल रहे हैं। शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल भी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन सेलेक्शन के लिए आईपीएल आधार नहीं है। पंत के पास काफी टैलेंट है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो इस लिस्ट में शामिल नहीं पाए। कई मौकों पर दिनेश कार्तिक को मैच खत्म करते देखा गया है।"

Monday, April 8, 2019
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- हर विधानसभा में 5 बूथों पर ईवीएम-वीवीपैट का मिलान हो
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपैट के मिलान का दायरा बढ़ाने के लिए कहा है। कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया है कि लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वालीं सभी विधानसभाओं के 5 बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जाए। इससे पहले हर विधानसभा के 1 पोलिंग बूथ पर ही पर्चियों का मिलान होता था। इस व्यवस्था के खिलाफ 21 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विपक्षी दलों ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में नतीजे से पहले 50% ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच विपक्षी पार्टियों की 50% पर्चियों के मिलान की मांग पर सहमत नहीं हुई। बेंच ने कहा, इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत पड़ेगी, बुनियादी ढांचे को देखते हुए ये मुमकिन नहीं लगता। इससे पहले सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वीवीपैट स्लिप गिनने का मौजूदा तरीका सबसे उपयुक्त है।
अभी सिर्फ 1 पोलिंग बूथ पर होता है मिलान
मौजूदा प्रणाली के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों का मिलान होता है। वहीं, आम चुनाव में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की एक-एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों का मिलान होता है।
विपक्षी दलों ने दायर की थी याचिका
चन्द्रबाबू नायडू के अलावा शरद पवार, केसी वेणुगोपाल, डेरेक ऑब्रान, शरद यादव, अखिलेश यादव, सतीश चंद्र मिश्रा, एमके स्टालिन, टीके रंगराजन, मनोज कुमार झा, फारुख अब्दुल्ला, एस एस रेड्डी, कुमार दानिश अली, अजीत सिंह, मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल, जीतन राम मांझी, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं।
क्या है वीवीपैट?
इसके तहत ईवीएम से प्रिंटर की तरह एक मशीन अटैच की जाती है। वोट डालने के 10 सेकंड बाद इसमें से एक पर्ची बनती है, इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है उसका नाम और चुनाव चिन्ह होता है। यह पर्ची सात सेकंड तक दिखती है, इसके बाद मशीन में लगे बॉक्स में चली जाती है। इस मशीन को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड डिजायन किया है। सबसे पहले इसका इस्तेमाल 2013 में नगालैंड विधानसभा चुनाव में हुआ था।

Friday, April 5, 2019
जिडान के दोबारा कोच बनने के 22 दिन बाद रियाल मैड्रिड हारा, वेलेंसिया 2-1 जीता
खेल डेस्क. यूरोपियन फुटबॉल में बुधवार रात खेले गए बड़ी टीमों के मुकाबलों में जीत और हार दोनों नतीजे देखे गए। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी जीतीं। जबकि स्पेनिश लीग ला लिगा में रियाल मैड्रिड को हार का सामना करना पड़ा। 33 बार की ला लिगा चैंपियन रियाल मैड्रिड को वेलेंसिया ने 2-1 से हरा दिया। जिनेडिन जिडान के दोबारा कोच बनने के 22 दिन बाद ही रियाल को हार का सामना करना पड़ा।
रियाल अंक तालिका में 30 मैच के बाद 57 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। ईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने कार्डिफ सिटी को 2-0 से हराया। यह सिटी की सीजन के 25 घरेलू मैच में 23वीं जीत है। उसने सिर्फ दो मैच हारे हैं। वहीं चेल्सी ने ब्राइटन को 3-0 से हराया। यह चेल्सी की ब्राइटन पर लगातार 8वीं जीत है। चेल्सी ने ब्राइटन के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
खेल डेस्क. भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में शानदार आगाज किया है। टीम ने पहले मैच में मलेशिया को 3-0 से हराया। वंदना ने दो जबकि लालरेमसियामी ने एक गोल किया। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। मैच में मलेशिया ने अच्छी शुरुआत की। उसे तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मेजबान टीम गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।
लालरेमसियामी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया
वंदना ने 17वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 38वें मिनट में लालरेमसियामी ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मैच में भारतीय टीम हावी हो गई। मैच खत्म होने के कुछ सेकंड पहले वंदना ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
मैच में मलेशिया को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के लिए यह अहम सीरीज है। कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
एफए कप फाइनल में खेलने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी
1923 में जर्मनी के ब्रेमेन शहर में जन्में ट्राउटमैन नाजी सेना की इनफेंट्री डिविजन में थे। उन्हें पांच अवॉर्ड भी मिले। सिटी की टीम 1956 में एफए कप के फाइनल में पहुंची। वे टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले जर्मनी के पहले खिलाड़ी बने। वे 1949 से लेकर 1964 तक सिटी के लिए खेले। 15 अप्रैल 1964 को खेले उनके अंतिम मुकाबले को देखने के लिए 60 हजार फैंस मैदान में पहुंचे।
ट्राउटमैन 1970 में बर्मा नेशनल टीम के कोच बनाए गए
सिटी से रिटायर होने के बाद 41 की उम्र में क्लब वेलिंगटन टाउन ने 50 पाउंड प्रति मैच के हिसाब से ट्राउटमैन से अनुबंध किया। हालांकि वे केवल दो ही मैच खेल सके। वे 1970 में बर्मा नेशनल टीम के कोच बनाए गए। टीम को ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कराया। इसके बाद उन्होंने कई क्लब और पांच से अधिक देशों में कोचिंग दी। 2004 में इन्हें ब्रिटेन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर’ दिया गया।

Subscribe to:
Comments (Atom)
مخضرما في صناعة الإعلام، وقد أصدر أكثر من كتاب يتضمن
وقد عَمَد كافيت إلى محاورة ضيوفه والانخراط في نقاشات صريحة معهم، بطئيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزيارة مست...
-
16वीं लोकसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने भारतीय राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिं...
-
Российский сенатор Алексей Пушков прокомментировал заявление президента Украины Владимира Зеленского. Ранее украинский лидер п редложил Рос...
-
وفي العالم العربي أطلق مستخدمو مواقع التواصل الاجتماعي وسم #فيروس_هانتا والذي كان من ضمن أكثر الوسوم انتشارًا في عدد من الدول منها: الجزائ...