अनुष्का शर्मा इन दिनों अपकमिंग फिल्म जीरों की तैयारी में बिजी हैं. इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं. हाल ही फिल्म के प्रमोशन को लेकर अनुष्का शर्मा अपनी टीम के साथ कई इवेंट्स में नजर आई हैं. एक इवेंट के दौरान अनुष्का ने ये खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं. दरअसल, बीते दिनों ये खबर चर्चा में थी कि विराट कोहली-अनुष्का जल्द फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हैं.
प्रेग्नेंसी पर अनुष्का ने कहा, "मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आती हैं. ये पूरी तरह से बेकार की बातें हैं. सबसे बड़ा फैक्ट ये है कि आप शादी तो छिपा सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी नहीं. जब ऐसी खबरें आती हैं, उसके 4 महीने बाद उन खबरों का सच भी सामने आ जाता है क्योंकि प्रेग्नेंसी छिप नहीं सकती है."
अनुष्का ने कहा, "ऐसी खबरों से कई बार एक्ट्रेस को सामना करना पड़ता है, लेकिन मेरे लिए ये अफवाह कोई मायने नहीं रखती है. इन दिनों मैं लगातार काम कर रही हूं, इसलिए किसी और प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रही हूं"
जीरो में अनुष्का का रोचक किरदार
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सबसे ज्यादा सस्पेंस से घिरा अनुष्का का किरदार है. वे ट्रेलर में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं. उन्हें बोलने में भी तकलीफ होती है. शाहरुख के किरदार को उनसे प्रेम हो जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीरो में अनुष्का शर्मा सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. वे एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं. अनुष्का ने अपने किरदार के लिए तीन महीने कड़ी मेहनत की. इस दौरान ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट की मदद ली. अनुष्का ने बताया, "मैं यह समझती थी कि यह भूमिका करने के दौरान मुझे किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इसी कारण मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हुई."
फिल्म में सारा अली खान ने एक हिंदू लड़की की भूमिका निभाई है. सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में दोनों के बीच की प्रेम कहानी दिखाई गई है. इस प्रेम कहानी को कई लोग लव जिहाद का नाम भी दे रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में सुशांत-सारा को लिप लॉक करते भी दिखाया है, जो कि विवादों की वजह बन रहा है.
अभिषेक कपूर का निर्देशन:
आर्यन, काय पो चे और फितूर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक कपूर एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं. सुशांत जहां पहले भी काय पो चे में अभिषेक के साथ काम कर चुके हैं वहीं सारा के लिए यह पहली बार होगा कि जब वह अभिषेक के साथ काम करेंगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
مخضرما في صناعة الإعلام، وقد أصدر أكثر من كتاب يتضمن
وقد عَمَد كافيت إلى محاورة ضيوفه والانخراط في نقاشات صريحة معهم، بطئيس الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع الأمريكي، مايك بنس، بزيارة مست...
-
16वीं लोकसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने भारतीय राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिं...
-
Российский сенатор Алексей Пушков прокомментировал заявление президента Украины Владимира Зеленского. Ранее украинский лидер п редложил Рос...
-
وفي العالم العربي أطلق مستخدمو مواقع التواصل الاجتماعي وسم #فيروس_هانتا والذي كان من ضمن أكثر الوسوم انتشارًا في عدد من الدول منها: الجزائ...
No comments:
Post a Comment